अश्वगंधा एक पावरफुल औषधि है, जानिए इसके फायदे।
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी। एक बार फिर से आप सभी का स्वागत है हमारे चैनल में। दोस्तों आज हम आपको एक पौधा के बारे में बताने जा रहे हैं। यह केवल एक पौधा ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों को जड़ से ख़त्म करने की औषधि भी है. इसकी जड़ों और पत्तियों से दवा बनाई जाती है.
दरअसल हम बात कर रहे हैं अश्वगंधा की आयुर्वेद में अश्वगंधा की एक अलग ही विशेष पहचान प्राप्त है यह एक पावरफुल औषधि है, इसके सेवन से शरीर में होने वाले कमजोरी और कई सारे बिमारी के जड़ों से खत्म कर देता है।
आश्वगंधा एक पावरफुल औषधि है, जानिए इसके फायदे। किसी तरह के औषधि या मेडिसिन इस्तेमाल करने से पहले डाक्टर से सलाह जरूर लें।
अश्वगंधा से होने वाले १० तरह के फायदेमंद (Benefits Of Ashwagandha)
(1).डायबिटीज़ को कंट्रोल करता है. ब्लड शुगर को कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को मसल्स सेल्स में इंप्रूव करता है.
(२).सूजन और दर्द को कम करने लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है.
(३). इसकी जड़ों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है.
(४). गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित का इलाज भी अश्वगंधा से संभव है.
(५).अनिद्रा की शिकायत को दूर करता है.
(६). कैंसर के मरीज़ों के लिए लाभकारी है. एक रिसर्च के मुताबिक़ अश्वगंधा कीमोथेरेपी के बुरे प्रभाव को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा नई कैंसर सेल्स को बनने से भी रोकता है.
(७). पुरुषों में मसल्स मास को बढ़ाकर, बॉडी फैट्स कम करता है और स्ट्रेंथ देता है.
(८). ज्वाइंट पेन और कमरदर्द के लिए फ़ायदेमंद होता है.
(९). कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है.
(१०). एंटीबैक्टेरियल गुणों के कारण अश्वगंधा कई बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है.
अश्वगंधा सेवन न करें
(१). जो लोग थायरॉइड की दवाइयां खा रहे हैं, उन्हें भी अश्वगंधा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे थायरॉइड हार्मोन लेवल बढ़ सकता है,साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि दवाओं का डोज़ बदलना पड़ेगा.
(२). अश्वगंधा की टैबलेट या पाउडर बिना डॉक्टरी सलाह के न लें.
(३). डॉक्टर के बताए अनुसार ही डोज़ लें. इसके ज़्यादा सेवन से डायरिया, उल्टी या पेट ख़राब हो सकता है.


0 comments:
Post a Comment